Friday, October 18, 2019

करवा चौथ व्रत के बाद पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी से काटा

सं0सू0 एजेंसी (NNI Coverage)
हमीरपुर (उ0प्र0)। पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखी पत्नी का उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। गुरुवार को घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति घर के बाहर स्थित चबूतरे पर जाकर बैठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के लिए प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आस-पास के लोग चर्चा कर रहे हैं कि उपहार न लाने पर दोनों में विवाद हुआ था। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है।
मामला हमीरपुर जिले के बिवार थानाक्षेत्र के उमरी गांव का है, जहां का निवासी तुलसीराम प्रजापति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। करवा चौथ के लिए वह अपनी पत्नी भूरी उर्फ प्रेमादेवी को उसके मायके सुमेरपुर के सिमनौड़ी से बुधवार को लाया था। जानकारी के अनुसार प्रेमादेवी शाम 7 बजे घर से पूजा के लिए निकल रही थी। इसी दौरान पति पत्नी में उपहार न लाने की बात को लेकर विवाद हाे गया। इस दौरान तुलसी प्रजापति गुस्सा गया और उसने कुल्हाड़ी लेकर प्रेमादेवी पर वार किया। इसके बाद वह उसके मरने तक उस पर वार करता रहा। इसी दौरान तुलसी की मां ने उसे देख लिया और वह चींखने लगी। उसकी आवाज सुन कर पड़ेासी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई।

No comments:

Post a Comment