Monday, October 7, 2019

नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ मेला, गूंजे जयकारे

शिवम यादव (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। नगर क्षेत्र के ग्राम घुघचिहाई में प्रत्येक पर नवरात्रि के उपलक्ष में शरदकालीन व ग्रीष्मकालीन दोनों ही नवरात्रों में मेले का आयोजन किया जाता है।इन  नवरात्रों में प्रथम शैलपुत्री, द्वितीय ब्रह्मचारिणी,तृतीय चंद्रघंटा, चतुर्थ कूष्मांडा, पंचम स्कंदमाता, सष्टम् कात्यायनी सप्तम् कालरात्रि, अष्टम महागौरी,नवम दुर्गा माता सहित इन नौ देवियों की पूजा अर्चना की जाती है। जिसके बाद हवन पूजन के साथ नवरात्रों का समापन होता है।
 इसी उपलक्ष्य को लेकर ग्राम घुघचिहाई के देवी स्थान पर शरद कालीन व ग्रीष्मकालीन दोनों ही नवरात्रों में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले का आयोजन सामाजिक सहयोग से किया जाता है। एक दिन पहले ही मेले के आयोजन को लेकर देवी स्थान पर साफ सफाई कराई गई। इसके बाद सोमवार को भव्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें दोपहर से ही सैकड़ों भक्त जनों की भारी भीड़ दिखाई देने लगी। मेलों में पहुंचकर भक्तजनों ने देवी स्थान के परिक्रमा कर माथे पर तिलक बंधन कराया। देवी स्थान पर पंडित श्री राम प्रताप मिश्रा द्वारा हवन पूजन किया गया। जिसमें मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। दोपहर से शुरू हुए हवन पूजन का देर शाम समापन हुआ। देवी स्थान के परिक्रमा करते समय माता रानी के भक्त जयकारों की गूंज के साथ चल रहे थे। भक्तों ने माता रानी के जयकारों से पूरे अखंड को भक्ति में कर दिया। जिससे समस्त भक्त माता रानी के भक्तिमय माहौल में संलिप्त दिखे ।मेलें मे पहुंचे ग्राम वासियों ने अपनी जरूरतों व बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे।इस मौके पर शान्तिस्वरुप त्रिवेदी,रामचन्द्र मिश्र,रामप्रकाश त्रिवेदी,सन्तराम शर्मा, द्रोणपा सिंह,संजीव त्रिवेदी,रामनरेश शर्मा  सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment