Monday, October 28, 2019

पुलिस चौकी को सजाकर पहली बार मनाई गई दीपावली

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो) 
जमुनिया खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के थाना माधोटांडा कि जमुनिया पुलिस चौकी शासन के आदेश पर पहली बार धूमधाम से दीपावली मनाई गई दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस चौकी को खासकर सजाया गया कई दिन पहले से साफ सफाई का कार्य शुरु कर दिया गया था दीपावली के दिन तरह-तरह के वल्व एवं रंग बिरंगे झालरे लगाकर चौकी को घर की तरह सजाया गया एवं मिट्टी के दीपक जलाकर पूजा की गई  जिसको लेकर चौकी पर तैनात पुलिस वालों में भी उत्साह दिखाई दिया, गांव के लोगों ने भी प्रशंसा की इस मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह दीवान तारकेश्वर कांस्टेबल समर देशवाल अमित वर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment