Friday, October 18, 2019

बलहा उपचुनाव में भाजपा नेत्री के समर्थन में सांसद व ब्लॉक प्रमुख

कैलाश नाथ राना/सर्वेश श्रीवास्तव (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/मिहीपुरवा : बहराइच (उ0प्र0)। विधानसभा क्षेत्र बलहा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरोज सोनकर के समर्थन में यशश्वी सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह ने वोट मांगा। साथ में जरवल ब्लॉक प्रमुख मनीष प्रताप सिंह ने भी लोगों से जन संपर्क किया। 
यशश्वी सांसद बृज भूषण शरण सिंह व ब्लॉक प्रमुख जरवल मनीष प्रताप सिंह ने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए और बलहा विधानसभा की कमान एक जुझारू महिला के हाथ में देने के लिए करी अपील। इस अवसर पर पूर्व एम.एल.सी अरुण वीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, मुन्नू सिंह, जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ गुप्ता, उग्रसेन सिंह राजा, शीतला बख्श सिंह, हरीश चंद्र गुप्ता, रंजीता कौर, एस.बी. सिंह (ठेकेदार), अनुज श्रीवास्तव व सैकड़ों सम्मानित लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment