Tuesday, October 15, 2019

घनी बस्ती के बीच पटाखे की खेप बरामद, कार्यवाही शुरू

संदीप कुमार चौधरी (NNi Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू नगर पुरानी मीट मंडी के पास में अवैध रूप से गोदाम में रखा भारी मात्रा में पटाखे की खेप बरामद हुई है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2000000 (बीस लाख) रुपए बताई जा रही है। संयोग ठीक रहा की पटाखा पकड़ लिया गया नहीं तो घनी आबादी में रखा पटाखा सुरक्षा की दृष्टि से काफी खतरनाक था। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर रामकेश यादव, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह कोतवाल पवन सिंह मय फोर्स के साथ उक्त टोले पर पहुंच जितेन्द्र केसरवानी की दुकान की तलाशी ली तो उसमें काफी मात्रा में पटाखा रखा हुआ था। जब उसका कागजात मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके, वहीं एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे की खेप पकड़ी गई। जिसमें एक पटाखे की कीमत ₹20000 (बीस हजार) रूपये की बताई जा रही है। इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी हुई है और दो डीसीएम पटाखे लोड कर कोतवाली थाने लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पटाखे की हुई भारी बरामदगी की शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पर सवालिया निशान भी खड़ा कर रहा है। 
इस दौरान उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सदर नंे संयुक्त रूप से बताया कि अवैध रूप से रखे पटाखे के बारे में मिली सूचना के आधार पर  नेहरू नगर पुरानी मीट मंडी के पास जीतू केशरवानी के दुकान से एक ट्रक लगभग 20 लाख का अवैध पटाखा उपजिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश कुमार सिंह व फायर  सर्विस  व  लेखपाल बंस बहादुर यादव राजस्वकर्मीयो द्वारा छापा मार कर पकड़ा गया। इसमें एक-एक पटाखा क्रमशः 24600, 9000 व 7000 के भी है।

No comments:

Post a Comment