सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र के अमीर हसन कालेज आॅफ फार्मेसी शिवपुर रोड व मिथिलेश नन्दिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय नानपारा में 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम ध्वजारोहण इसके उपरान्त महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का माल्यार्पण कर श्ऱद्धांजलि अर्पित की गई।
अमीर हसन कालेज आॅफ फार्मेसी में अपने सम्बोधन में फुरकान फारूकी ने कहा कि जिस प्रकार गांधी जी ने सदैव ईमानदारी को अपने जीवन में उतारा तथा लाल बहादुर शास्त्री जी ने हमेशा भारत के के आत्मसम्मान का ख्याल रखा आपको भी अपने जीवन में इन्ही आदर्शो पर चलना है। नगर कांग्रेस कमेटी नानपारा द्वारा गांधी पार्क नानपारा में नगर अध्यक्ष शफीक कुरैशी ने झंडारोहण किया तदोपरान्त पूज्य महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए शफीक कुरैशी ने कहा बापू का बताया हुआ रास्ता सत्य और अहिंसा के मार्ग पर ही चल कर विश्व में खुशहाली और शांति लाई जा सकती है उन्होंने कहा कि बापू के विचार और रहती दुनिया तक प्रासंगिक रहेंगे। श्री कुरैशी ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा शास्त्री जी सादगी ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे उनका नारा जय जवान जय किसान आज भी प्रासंगिक है। सेन्ट पीटर्स इण्टर कालेज नानपारा में गांधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इसके साथ ही राहत जनता इण्टर कालेज, श्री शंकर इण्टर कालेज व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान अमीर हसन कालेज आॅफ फार्मेसी में फुरकान फारूकी, गुफरान फारूकी, अतीक अहमद, नोमान फारूकी, मोहम्मद मुस्तफा, भूपेन्द्र पाण्डेय, मिथिलेश नन्दिनी में शैलेन्द्र कुमार, प्राचार्य डा0 परमानन्द पाण्डेय, दरख्शा हसनैन, सईद अहमद, डा0 अनीता शुक्ला, रवि सिंह, जिमीदार अंसारी, खैरुलनिशा, राजेश शुक्ला, मोनू रस्तोगी, डॉ राधेश्याम श्रीवास्तव, इकबाल अहमद, शकील अहमद, पंडित रमाकांत तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी मनुदेवी, कांग्रेस नेता इकबाल अहमद, मुन्ना पंडित, राजेंद्र द्विवेदी, डॉक्टर महताब खान, विजय सिंह, पूर्व सभासद कृष्ण गोपाल कसेरा सहित तमाम कांग्रेसी जन मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment