संदीप चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में लुटेरों, ड़कैतों, पशु तस्करों, वाहन चोरों व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खड्डा रामअशीष सिंह यादव व थानाध्यक्ष हनुमानगंज महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त टीम बनाकर वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधी नागेन्द्र उर्फ गोलई पुत्र कोदई सा0 छपिया थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को भुजौली मौड़ से दिनांक 30.09.2019 को समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त थाना खड्डा के मु0अ0सं0 137/18 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट मे वांछित था। अभियुक्त नागेन्द्र उर्फ गोलई पुत्र कोदई उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 02.09.2019 को रुपया 10000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।

No comments:
Post a Comment