Saturday, October 19, 2019

दो दिवसीय अन्तरवाहिनी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मुख्यालय अगईय्या नानपारा मे बृहस्पिवार को कमांडेंट सतीश कुमार शर्मा व उप कमांडेंट विजेंद्र  कुमार के नेतृत्व मे दो दिवसीय अन्तर वाहिनी  हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्रीय मुख्यालय लखीमपुर खीरी के अन्तर्गत आने वाली चार वाहिनियों, 3वी, 42वी, 59वी तथा 62वी वाहिनी ने भाग लिया। पहले दिन एक मैच 3वी एवं 59वी वाहिनी के बीच 20-20 मिनट का खेला गया जिसमे 3वी वाहिनी 9-1 से विजई रही। तथा दूसरे दिन शुक्रवार को दूसरा मैच  निरीक्षक रंजीत कुमार की देख रेख मे   42वी एवम् 62वी वाहिनी के बीच 20-20 मिनट का खेला गया । जिसमे 42वी वाहिनी 9-0 से विजय रही।
फ़ाइनल मुकाबला 42वी वाहिनी तथा 3वी वाहिनी के बीच 30-30 मिनट का खेला गया।जि समे 42वी वाहिनी  4-1 के अन्तर से विजई रही।इस मौके पर कमांडेंट सतीश कुमार शर्मा ने फ़ाइनल जीतने वाली टीम को बधाई देते हुए उप विजेता टीम का भी हौसला अफज़ाई किया। और कहा की खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए । खेल से रक्त का अच्छा संचार होता है शरीर स्वस्थ रहता है । और जवान खेल के दौरान  कुछ देर के लिए ड्यूटी या जो भी समस्या है उस तनाव से बिल्कुल मुक्त हो जाता है। आगे बताया कि इस प्रतियोगिता का मक़सद क्षेत्रीय मुख्यालय लखीमपुर के लिए टीम का चयन करना था जो कि हो गया है। अब इसी 22 और 23 अक्टूबर माह मे  ही क्षेत्रीय मुख्यालय लखीमपुर खीरी व क्षेत्रीय मुख्यालय गोरखपुर के बीच मुख्यालय अगईय्या नानपारा मे ही मैच होगा जिसमे सीमांत मुख्यालय लखनऊ के लिए 16 सदयीय टीम का चयन किया जाएगा। जो कि इसी माह के आख़िर मे गुवाहाटी, असम मे होने वाले अन्तर सीमांत मुख्यालय हॉकी प्रतियोगिता खेलने जाएगी। 
अन्त में महोदय ने एक बार फिर सभी वाहिनियों से आए हुए खिलाडि़यों का हौसला अफजाई एवम् शुभकामनाएं दी । इस प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर जिलासिल ख़ालखो, बेस्ट स्कोरर राम नरेश, बेस्ट गोल कीपर शैलेन्द्र त्रिपाठी, बॉल कीपर सूरज कुमार, बॉल स्टॉपर उपनिरीक्षक संदीप कुमार शाह रेफ्री पंकज नाथ शर्मा व हरकिंदर पाल रहे।इस मौके पर डॉक्टर के. डी. कांबले, निरीक्षक जे. के. त्रिपाठी, निरीक्षक रंजीत कुमार , महेंद्र कुमार, इमरान अंसारी सहित वाहिनी के जवान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment