सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर में एक जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली व वैदिक गणित प्रदर्श का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती की वन्दना, मिसाईल मैन व पूर्व राष्ट्रपति डॉ० ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। इस प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज नानपारा के प्रधानाचार्य राम शंकर मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनी में सरस्वती विद्या मन्दिर नानपारा, सरस्वती विद्या मन्दिर माधवपुरी तथा सरस्वती विद्या मन्दिर श्रावस्ती के छात्र छात्राओं ने विभिन्न तरह के मॉडल बनाए जिसका मूल्यांकन नगर के विभिन्न इण्टर कॉलेज के अध्यापकों ने किया। जिसमें रमेश चन्द्र पाण्डे, एस डी सिंह, ओपी मौर्या, राजेश त्रिपाठी के साथ अन्य शिक्षको ने गणित प्रदर्श व विज्ञापन प्रदर्शनी का मूल्यांकन किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनी में अंशिका श्रीवास्तव, दीक्षा अवस्थी सरस्वती विद्या मन्दिर बहराइच, आभा श्रीवास्तव, दिव्या श्रीवास्तव, मुस्कान श्रीवास्तव, जसप्रीत सिंह, ध्रुव यज्ञसैनि के मॉडल सराहे गए।


No comments:
Post a Comment