Wednesday, October 16, 2019

प्रधानाध्यापकों संग बैठक में बताई गईं प्रेरणा ऐप की खूबियां

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/विशेश्वरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी एके सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त जूनियर व प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक संयुक्त बैठक आहूत की गई जिसमें शिक्षकों को प्रेरणा ऐप की खूबियां व कर्मठता पूर्वक शिक्षण कार्य में जुट जाने के गुर शिक्षकों को सिखाए। 
बीईओ श्री सिंह ने ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के महत्व को समझाते हुए कहा कि सभी बच्चों का बौद्धिक परीक्षण कर शब्द ज्ञान अंग्रेजी व मात्रा न जानने वाले बच्चों का वर्गीकरण कर उसे उनके अनुसार शिक्षा देकर उनका शैक्षिक स्तर सुधारें बच्चों के अधिगम स्तर की पहचान करें कि छात्र किस विषय में क्या नहीं जानता है तदनुसार उसे शिक्षित करें उन्होंने सभी प्रधान शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को शिक्षित करते समय ध्यान रहे कि अध्यापक नीरस होकर न  बल्कि प्रफुल्लित होकर शिक्षण कार्य करें इससे बच्चा भी प्रफुल्लित होकर पढ़ाई करेगा तथा बच्चों के ज्ञान में बढ़ोतरी होगी तब बच्चा आगे बढ़ेगा श्री सिंह ने बच्चों के ठहराव पर विषेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि  शिक्षक सभी बच्चों को अपने विद्यालय में एक एक कॉपी प्रोत्साहन स्वरूप दे तथा उससे ग्रेडन रनिंग का काम ले खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी संकुल प्रभारियों को निर्देशित किया कि न्याय पंचायत  स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार तक  सभी न्याय पंचायतों में पूर्ण करा लें तत्पश्चात ब्लॉक स्तरीय खेलकूद की प्रतियोगिता संपन्न होगी। 
उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि कुछ बाहरी शिक्षक शनिवार को दोपहर से ही विद्यालय छोड़ कर घर चले जाते हैं तथा आने वाले दिन में भी वह विलंब से आते हैं इस तरह से उनको शिकायत मिली है यदि कहीं ऐसा उनके पकड़ में आता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी श्री सिंह ने प्रेरणा एप्प को शिक्षकों का हितैषी बताते हुए कहा  कि शिक्षक संगठन नाहक में प्रेरणा ऐप का विरोध कर रहा है प्रेरणा ऐप के लागू होने से शिक्षकों का समाज में सम्मान बढ़ेगा तथा उनको काम करने में आसानी होगी इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनंद मोहन शिक्षक नेता अमित मिश्रा संरक्षक कैलाशनाथ गिरी एबीआरसी सुशील कुमार मिश्रा व अशोक कुमार मिश्रा आनंद बिहारी शुक्ल मीरा त्रिपाठी बच्छराज मिश्र  हनुमान प्रसाद गुप्ता समेत सभी प्रधान शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment