डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आगामी ईद ए मिलादुन्नबी को लेकर नानपारा चेयरमैन अबदुल मोहित के आवास पर अंजुमन जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी नानपारा की एक बैठक अध्यक्ष मौलाना मोइनुद्दीन कादरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें हर साल की तरह इस साल भी परंपरागत रूप से ईद ए मिलादुन्नबी का पर्व मनाए जाने और उसकी तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई कमेटी के लोगों को जिम्मेदारियां बांटी गई इस मौके पर कमेटी के सेक्रेटरी अख्तर हुसैन जाफरी चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू, हाजी शमी उल्ला खान, मंजूर उल हसन हाशमी, डॉक्टर शकील अंसारी, मोहम्मद कलीम, सरफराज, राजा खान आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment