सर्वेश श्रीवास्तव (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
मिहींपुरवा, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद की नानपारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत चित्रांश समाज द्वारा संचालित दशहरा कार्यक्रम हेतु सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। मालूम हो कि पिछले कई दशक से श्रीकृष्ण दशहरा चित्रांश समाज द्वारा कराया जाता है जहां बढ़ेया एवं भवनियापुरबनघुसरी में SI महेंद्र सिंह हल्का इंचार्ज नानपारा व SI रजनीश द्विवेदी, आरक्षी विपिन सिंह व संजीव कुमार द्वारा निरीक्षण करके सुरक्षा व रास्ते आदि का जायजा लिया गया तथा गांव में बने तालाब में बाढ़ में आये मगरमच्छों को निकलवाने की कवायद शुरू की।

No comments:
Post a Comment