Wednesday, October 30, 2019

दो घरों में ताबड़तोड़ चोरी, मोबाइल व नगदी लेकर फरार

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। पुलिस चौकी के ठीक सामने चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया है दो घरों से मोबाइल व नगदी चुरा कर चोर फरार हो गए दोनों पीड़ितों ने  अज्ञात के नाम से जमुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज को तहरीर दी है। 
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी पूरन लाल पासवान का घर जमुनिया खास पुलिस चौकी के ठीक सामने चंद कदम की दूरी पर है बीती रात उनके घर से एक मोबाइल सहित नगदी चोरी हों गई घटना के समय परिवार के सभी लोग घर मे सो रहे थे। पुलिस चौकी के ठीक सामने घटना को अंजाम देकर वेखौफ़ बदमाश ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है, चोर बही तक सीमित नहीं रहे उसी गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद बर्मा के घर धावा बोल दिया और वहां से एक मोबाइल एक पावर बैंक पांच सौ की नगदी लेकर दवे पांव फरार हो गया, घटना के समय लक्ष्मण प्रसाद अपनी पत्नी के साथ भैया दूज लेकर ससुराल गए हुए थे उनका पुत्र अरुण कुमार अपने दोस्त अंकित के साथ दो मंजिल पर सो रहा था घर के सभी दरवाजे बंद थे मकान के पड़ोस में एक काफी पुराना पीपल का पेड़ है चोर ने उसी पेड़ पर चढ़ कर उसके घर पर धावा बोल दिया घटना की जानकारी उनके पुत्र ने जब सुबह उनको दी तब आनन फानन में अपने घर खासपुर पहुंचे और मामले की लिखित तहरीर जमुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज को दी है एक ही गांव में दो घटनाओं से पुलिस के हाथ पांव भूल गए तहरीर मिलते ही पुलिस ने गांव जमुनिया के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment