दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। नगर पालिका परिषद नानपारा के वार्ड संख्या 18 कबड़िया टोला/लड्डन गली में दुकानदार सड़क पर पूरी तरह से अतिक्रमण किए हुए हैं और बची हुई सड़क को बाइक सवार पार्किंग के रूप में स्तेमाल कर रहे हैं बताते चलें कि कबड़िया टोला में ही लड्डन फैशन गली स्थापित है यहाँ पर अपनी दुकान करने वाले लोग बेतरतीबी से जहाँ पर मर्जी होती है तख़्त,काउंटर,पन्नी आदि तान कर अपनी दुकाने लगा लेते हैं पुरे गली में पैदल भी निकलना मुश्किल है इस गली से निकलने वाले वाले लोग एक दूसरे को धकियाते हुए बड़ी ही मुश्किल से यहाँ से निकल पाते हैं त्यव्हारों के दिनों में तो इस इस गली से निकलना नामुमकिन है इस गली के प्रवेश द्वार पर दर्जनों के तादाद में बेतरतीबी से सड़क पर बाइक पूरा पूरा दिन खड़ी रहती है और जो थोड़ी सी जगह बचती है उस रास्ते में पूरा दिन फर्राटा भरते हुए बाइक सवार निकलते रहते हैं जिससे हर समय मोहल्ले में रहने वाले बच्चों के साथ दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है पूर्व में इस गली के मोड़ पर नगर पालिका परिषद का कूड़ा खाना स्थापित था जिस कारण जगह कुछ चौड़ी थी और उसी स्थान पर बाइक वगैरह खड़ी हो जाया करती थी मगर मोहल्ला निवासी एक शख्स ने उस कूड़े खाने को हटाकर वहां पर अपनी नींव भरवा कर तिरपाल आदि तान कर दुकान बना ली है और उस दुकान को किराये पर चला रहा है इस कारण जगह कम हो गई है और खरीदारी करने वाले लोग और दुकानदार मोहल्ले की सड़क पर बीच में बेतरतीबी से अपनी बाइक व साईकल खड़ी करते हैं जिससे आवागमन में दिक्कत होती है मगर स्थानीय नगर पालिका प्रशासन इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है इस कारण मोहल्ले वासियों में रोष व्याप्त है।

No comments:
Post a Comment