डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौलवी गांव में एक 26 वर्षीय विवाहित महिला ने घरेलू विवाद के चलते आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर मृतक महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची रिसिया पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला ललतून खातून पत्नी मोहम्मद सलमान खान के दो बच्चे लड़का 4 वर्ष व लड़की 8 माह की बताई जा रही है। मृतक महिला के पिता की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment