Thursday, October 24, 2019

बलहा उपचुनाव में भारी मतों से भाजपा की सरोज सोनकर की जीत

सर्वेश श्रीवास्तव/असगर अली (NNI Coverage संवाददाता)
बलहा/बहराइच (उ0प्र0)। बहराइच के बलहा में हुए उपचुनाव में भारी मतों से भाजपा की तेज तर्रार महिला प्रत्याशी सरोज सोनकर विजयी हुई। आज हुई मतगणना मे सरोज सोनकर ने सपा प्रत्यासी किरन भारती को 46481 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को कुल 89627 मत प्राप्त हुये। सपा प्रत्याशी किरन भारती ने 43146 मत प्राप्त किया। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बसपा के प्रत्यासी रमेश गौतम को 31633 मत प्राप्त हुये। कांग्रेस प्रत्यासी मन्नू देवी की जमानत ही जब्त हो गयी।
89627 भाजपा
43146 सपा
31633 बसपा 
उपचुनाव मतगणना बहराइच - बलहा में हुए उपचुनाव में भारी मतों से विजयी हुईं भाजपा की सरोज सोनकर। सरोज सोनकर ने सपा प्रत्यासी किरन भारती को 46481 मतों से पराजित किया, तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्यासी रहे।

No comments:

Post a Comment