Wednesday, October 23, 2019

हिंदू महासभा ने कमलेश तिवारी को घोषित किया 'हिंदूरत्न'

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
लखनऊ, उ0प्र0। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदण्डीजी महराज ने महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी को 'हिंदूरत्न' घोषित किया है। साथ ही कमलेश तिवारी के मोहल्ले का नाम 'कमलेश नगर' करने की मांग की है।
प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि परिवार की मांगों को लेकर उन्होंने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार मृत्युजंय कुमार से मुलाकात भी की। प्रवक्ता ने बताया कि महासभा 24 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा करेगी। महासभा की मांग है कि स्व. तिवारी की मूर्ति लगाने के साथ परिवारीजनों को 1 करोड़ रुपये की मदद दी जाए। साथ ही उनके पुत्र को सरकारी नौकरी देने, लखनऊ में सरकारी आवास देने का वादा तुरंत पूरा किया जाए।

No comments:

Post a Comment