Wednesday, October 2, 2019

खराब पड़ा हैण्डपम्प, महीनों बीतने के बाद नही कराया ठीक

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मंडल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में मुख्य मार्ग पर लगा सरकारी हैण्डपम्प महीनों से खराब पड़ा हुआ है,अभी तक किसी ने सुध नही ली,जिसकी बजह से मोहल्ला वासियो को मजबूरन अपने प्राइवेट चालीस पचास फिट गहरे नलों का विषैला पानी पीना पड़ रहा, जिससे लोगो मे कई तरह के रोग होने की संभावनाएं हो सकती है,इसी मार्ग से रोजाना सैकड़ो की संख्या में लोगो का आवागमन भी रहता,हैण्डपम्प खराब होने से लोगो को शुद्ध जल नही मिल पा रहा,नल के चारो तरफ घास अपना कब्जा जमाती चली आ रही महीनों से खराब पड़ा हैण्डपम्प को लेकर मोहल्लावासियो में रोष व्याप्त है हैण्डपम्प को ठीक कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment