डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। उप जिला अधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत बाबागंज में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने साफ सफाई की कमी पाई पशुओं की संख्या में कमी पाई जिस पर साफ सफाई रखने और पशुओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया इस मौके पर उन्होंने सांड की नसबंदी अपने सामने करवाई इसके अलावा एसडीएम ने शोरैया ग्राम स्थित गौशाला का निरीक्षण किया उसमें भी साफ सफाई की कमी थी जिस पर उन्हें नाराजगी जताई और जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया।
उप जिलाधिकारी ने ग्राम सिसैया स्थित रुपईडीहा गौशाला का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला संचालकों से उनकी समस्याएं सुनी और उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया एसडीएम के साथ विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment