युसुफ अंसारी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। आपको बताते चलें कि जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन के ग्राम पंचायत दरेरी के मजरा राजपुर में ग्राम समाज की बचत की जमीन पड़ी थी।जिस पर राजपुर गांव का ही एक भूमाफिया पूरन पुत्र शारदा अवैध रूप से कब्जा कर रहा है।जमीन पर पक्के मकान का निर्माण कर रहा है। जब इसकी जानकारी गांव के प्रधान राहुल कुमार से ली गई तो प्रधान ने भी यही जानकारी दी कि अवैध कब्जा हो रहा है।
आखिर इस योगी सरकार में भी भूमाफियाओं को प्रशासन का डर क्यों नहीं लग रहा है? आखिर किसके बलबूते ग्राम समाज की जमीन पर पूरन अपना हुक्म फरमा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की है लेकिन कार्यवाही न होने के कारण भूमाफिया पूरन लगातार घर का निर्माण कार्य प्रारंभ किये है।आखिर इसी तरह से यदि भूमाफियाओं द्वारा कब्जे होते रहेंगे और प्रशासन मूक होकर देखता रहेगा तो इस असहाय जनता को न्याय नहीं मिल पायेगा।

No comments:
Post a Comment