सर्वेश श्रीवास्तव (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
मिहीपुरवा (बहराइच) उ0प्र0। कतर्निया वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत बिछिया बाजार में एक साहसी व्यक्ति ने पिछले एक सप्ताह से घर में डेरा डाले अजगर को पकड़ा है पकंडे गए अजगर को वन विभाग को सौंप दिया गया है बिछिया बाजार निवासी मोबीन हाश्मी के घर पिछले एक सप्ताह से विशालकाय अजगर सांप ने अपना डेरा जमाये रखा था परिवार के लोग लगातार घर में चहलकदमी करते हुए अजगर को देख कर दहशत में थे दो दिन पूर्व वनकर्मियों को सुचना दी गई थी वनकर्मियों की टीम अजगर को पकड़ने के प्रयास में तक़रीबन एक घंटे तक जुटी रही मगर अजगर उनके हाथ नहीं लगा परिवार के लोगों को आज भोर में अजगर एक बार फिर दिखाई दिया परिवार के लोग शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आये सूचना बिछिया बाजार निवासी त्रिभवन यादव को मिली वह अजगर पकड़ने में जुट गया एक घंटे के बाद सफलता हाथ लगी और अजगर पकड़ में आ गया सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई मौके पर पहुँचे बीट इंचार्ज यमुना विश्वकर्मा को बोरी में बंद अजगर को सौंप दिया गया जिसको बीट इंचार्ज ने आबादी से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।

No comments:
Post a Comment