संदीप कुमार चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर गौरव वंशवाल के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर रामदास प्रसाद के नेतृत्व मे दिनांक 07.09.19 की रात 9.30 बजे थाना क्षेत्र हाटा अन्तर्गत ग्राम देवराजपुर निवासी व्यवसायी अजय मद्धेशिया पुत्र हरिदाश की अज्ञात बदमाशों द्वारा देवराज पिपरा मोड़ स्थित दुकान पर गोली मारकर की गयी हत्या की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 379/19 धारा 394/302/120बी भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण को आज दिनांक 04.10.19 को प्र0निरी0 थाना हाटा कमलेश सिंह मय हमराह पुलिस टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तगण के किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु कप्तानगंज से हाटा की तरफ दो मोटरसाइकिल से आने व उनके पास अवैध असलहा मौजूद होने सम्बन्धी मुखबीरी सूचना प्राप्त होने पर, उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा बकराबाद दुर्गा मंदिर के पास कप्तानगंज की तरफ से आने वाले मार्ग की घेराबन्दी की गयी।
कप्तानगंज की तरफ से आते हुए दो बाइक पर सवार अभियुक्तो द्वारा अचनाक पुलिस टीम को देखकर पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपने को बचाते हुये उक्त मोटरसाकिल सवार 3 अभियुक्तो को हिकमतअमली से समय 4.30 बजे भोर में पकड़ लिया गया जिनके पास से 2 अदद पिस्टल 32 बोर अबैध व 3 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद पिस्टल 9 MM अबैध व एक अदद जिन्दा कारतूस 9 MM व दो अदद मोटरसाइकिल व 800 रुपया नकद बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना हाटा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment