कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल, (बहराइच) उ0प्र0। विकासखंड जरवल के ग्राम पंचायत उपधी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय उपधी में मंगलवार को बच्चों की बाल संसद व मीना मंच के पदाधिकारियों का गठन निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया गया। छात्रों में विद्यालय के दौरान स्व-अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, पेयजल व शौचालय के उपयोग के साथ कक्षा में अनुशासन पूर्ण आचरण के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया । मतदान प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक संकुल प्रभारी कसीम अहमद की देखरेख में संपन्न हुई।
मतों की गिनती के बाद रिजल्ट की घोषणा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियो में कक्षा आठ की छात्रा अंजुम खान प्रधानमंत्री, मुईद अहमद उपप्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री के पद पर उमा, पुस्तकालय व विज्ञान मंत्री फातिमा, सांस्कृतिक व खेल मंत्री शिफा, और स्वास्थ्य व स्वच्छता मंत्री लक्ष्मी को चुना गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक इनामुर्रहमान ने नवगठित कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाल संसद के गठन से बच्चो में जनप्रतिनिधियों के जनता के प्रति उत्तरदायित्व का बोध होगा, साथ ही विद्यालय में कक्षा संचालन में भी सहूलियत मिलेगी । निर्वाचन में विजयी रहे मंत्रिमंडल को शिक्षक खलीकुज्ज्मा ने उनके पद के अनुसार दायित्वपालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षिका प्रियंका दीक्षित, दीपाली जायसवाल, शिवानी पांडेय, मैमूना खातून, कहकशा मुजीब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment