अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। माननीय उच्च न्यायलय इलाहाबाद खण्डपीठ लखनऊ में विचाराधीन मुक़दमा संख्या 196/1998 की अवहेलना करते हुए विपक्षी रसूल अहमद पुत्र छोटे मियाँ निवासी मुहल्ला कबडिया टोला थाना नानपारा ने अपने बेटे, बेटियाँ, भतीजे दामाद जिनके नाम व पते निम्न हैं सोनू पुत्र रसूल अहमद, रसूल अहमद की तीन पुत्रियाँ, महफूजुर रहमान,बड़कऊ,छोटकऊ पुत्रगण हफीजुर रहमान निवासीगण मुहल्ला कबडिया टोला थाना नानपारा जनपद बहराइच मोहम्मद सलमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मुहल्ला किला थाना नानपारा जनपद बहराइच के साथ मिलकर दिनांक 12/13/09/2019 की रात में ताला काट कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया तथा दुकान/ आफिस में रखा सारा सामान लूट लिया विपक्षी और उसके सहयोगी तलवार, सरिया, अदधी, कटटा आदि से लैस थे लूटे गये सामान का मूल्य दो लाख सत्तावन हज़ार रुपये है उक्त लूट /अवैध कब्जा की जानकारी जब प्रार्थी को हुई तब प्रार्थी मौक़े पर पहुँचा मगर विपक्षी रसूल अहमद और उसके सहयोगियों ने प्रार्थी को भददी -भददी गालियाँ दीं तथा जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के ऊपर हमलावर हो गये प्रार्थी किसी तरह जान बचाकर वहाँ से भागा और थाना कोतवाली जाकर पुलिस प्रभारी निरीक्षक थाना नानपारा को दिनांक 14/09/2019 को प्रार्थना पत्र देकर मुक़दमा लिखने व प्रार्थी का कब्ज़ा/ लूटा गया सामान वापस दिलाने की माँग की परन्तु थाना नानपारा की पुलिस न कब्ज़ा वापस दिला रही है न सामान न मुक़दमा लिख रही है मुलज़िमान प्रार्थी की दुकान/ आफिस में अवैध कब्जा करके बैठे हुए हैं तथा उनके हौसले बहुत बढ़े हुए हैं प्रार्थी इंसाफ़ के लिए पुलिस अधिकारियों के आफिस के चक्कर काट रहा है सीओ कोतवाल के पास भेज देते हैं कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह दरोगा चंद्रपाल यादव के पास भेज देते हैं प्रार्थी इंसाफ़ के लिये दर बदर भटक रहा है मगर अभी तक कहीं से भी इंसाफ़ नहीं मिला है प्रार्थी ने आज दिनांक 30/09/2019 को पुलिस कप्तान बहराइच डॉ गौरव ग्रोवर से मुलाक़ात करके उनको भी प्रार्थना पत्र दिया है और न्याय दिलाने की माँग की है। उक्त प्रकरण के गवाहान के नाम प्रार्थी ने अधिकारियों को दिये गये अपने प्रार्थना पत्र में दिये हैं।
माननीय उच्च न्यायलय लखनऊ में विचाराधीन मुक़दमा संख्या 196/1998 की अवहेलना करते हुए विपक्षी रसूल अहमद पुत्र छोटे मियाँ, सोनू पुत्र रसूल अहमद, रसूल अहमद की तीन पुत्रियाँ, महफूजुर रहमान,बड़कऊ,छोटकऊ पुत्रगण हफीजुर रहमान निवासीगण मुहल्ला कबडिया टोला थाना नानपारा जनपद बहराइच मोहम्मद सलमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मुहल्ला किला थाना नानपारा जनपद बहराइच ने दिनांक 12/13/09/2019 की रात में ताला काट कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया तथा दुकान/ आफिस में रखा सारा सामान लूट लिया नानपारा थाना की पुलिस न कब्ज़ा वापस दिला रही है न सामान न मुक़दमा लिख रही है प्रार्थी इंसाफ़ के लिए पुलिस अधिकारियों के आफिस के चक्कर काट रहा है सीओ साहब कोतवाल साहब के पास भेज देते हैं कोतवाल साहब दरोगा जी के पास भेज देते हैं प्रार्थी इंसाफ़ के लिये दर बदर भटक रहा है मगर अभी तक कहीं से भी इंसाफ़ नहीं मिला है प्रार्थी ने आज दिनांक 30/09/2019 को पुलिस कप्तान बहराइच से मुलाक़ात करके उनको भी प्रार्थना पत्र दिया है और न्याय दिलाने की माँग की है।

No comments:
Post a Comment