राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। भारत -नेपाल सीमा पर तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है बकरों की तस्करी आये दिन बढ़ती जा रही है फिर भी समय समय पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां तस्करों को उनके मंसूबों पर पानी फेरने का काम कर रही है आज इसी क्रम में सशत्र सीमा बल के जवानों ने 43 बकरों को पुनः तस्करी करते समय पकड़ा है सशत्र सीमा बल 42 वीं वाहिनी पंच पोखरी बी ओ पी के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि भारत से नेपाल ले जा रहे 43 बकरों को तस्करों समेत पकड़ा गया है पकंडे गए तस्करों की पहचान रहीश कुरैशी पुत्र बशीर अहमद निवासी रुपईडीहा अशफाक अली पुत्र अली अहमद निवासी उर्रा थाना मोतीपुर बहराइच के रूप में होई है पकड़े गए बकरों की कीमत 344000 आंकी गई है पकंडे गए तस्करों व बकरों को रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है जहाँ अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment