सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित एप्लीकेशन UPCOP के बारे में थाना कोतवाली नानपारा के शंकर इंटर कॉलेज में छात्राओं को UPCOP की मदद से मिलने वाले 27 प्रकार की सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से छात्रों को बताया गया। हे0का0 मोहम्मद फैयाज फैज ने UPCOP के विभिन्न प्रकार की सेवाओं का ज्ञान कराया तथा पुलिस सुरक्षा के प्रति सदैव तत्पर है।
किसी घटना या दुर्घटना के बाद पुलिस की मदद के लिये अब बार-बार थाना के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आपके कई काम स्मार्टफोन के जरिये ही हो जायेंगे। फिर वो चाहे ई-एफआईआर हो या फिर चोरी हुए वाहनों की रिकवरी की जानकारी हो। कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवाना हो या फिर किसी धरना प्रदर्शन की अनुमति लेनी हो। गाड़ियों की चोरी, लूट की घटनाएं, मोबाइल स्नैचिंग, बच्चों की गुमशुदगी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में यूपी पुलिस के मोबाइल एप्लीकेशन ‘यूपी कॉप एप’ का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इस अवसर पर पुलिस टीम व विद्यालय के अध्यापक गण तथा छात्र उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment