Tuesday, November 12, 2019

बाल संरक्षण के प्रति लाएं जागरूकता : डीएम डॉ0 ए के सिंह

संदीप कुमार चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गई।इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड में लंबित वादों की संख्या में कमी लाने हेतु बोर्ड की बैठक कराने हेतु सम्बंधित को पत्र लिखने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाल मजदूरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया, उन्होंने विद्द्यालयों, स्कूली बसों, थानों, सार्वजनिक स्थानों पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 को लिखवाने हेतु निर्देशित किया, जिलाधिकारी ने अनाथ एवं नवजात वच्चों को मिलने पर 1098 या बाल कल्याण समिति को सौंपने के लिये पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। 
बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, जिला विद्द्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, उप सम्भागीय अधिकारी परिवहन, दीपाली सिन्हा बाल कल्याण समिति, राजाराम यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment