Tuesday, November 5, 2019

42वीं व 59वीं वाहिनी एसएसबी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारानगर/बहराइच (ई0प्र0)। क्षेत्र में स्थित एस0एस0बी0 मुख्यालय अगैय्या में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लाष के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाने के साथ-साथ रन फार यूनिटी की दौड़ का आयोजन किया गया। एस0एस0बी0 मुख्यालय अगैय्या में 42वीं वाहिनी एवं 59वीं वाहिनी का संयुक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
कमान्डेन्ट एस0के0 शर्मा, डिप्टी कमान्डेन्ट यू0पी0एस0 चौहान एवं विजेन्द्र कुमार और शेखर बजाज सहित तमाम अधिकारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके उपरान्त मौजूद कैडेटो एवं गणमान्य लोगो तथा बच्चो को राष्ट्रीय एकता दिवस को लेकर शपथ दिलाई। अधिकारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के स्वतन्त्रता संग्राम में किये गये बलिदान को याद दिलाया। नानपारा - रूपईडीहा मार्ग पर अगैय्या चौराहा से बटालियन की गेट पर रन फार यूनिटी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें जनजागृति स्कूल के बच्चो से आसपास के तमाम ग्रामीण शामिल हुए। 
इसी प्रकार मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय, अमीर हसन फारूकी डिग्री कालेज, श्री शंकर इण्टर कालेज, जे0पी0 गर्ल्स इण्टर कालेज, राहत जनता इण्टर कालेज, सआदत इण्टर कालेज, सेन्ट पीटर इण्टर कालेज, जी0आई0टी0आई0 लखैय्या, प्राथमिक विद्यालय नानपारा सहित तमाम संस्थाओं में जयन्ती के साथ राष्ट्रीय एकता दिवीएएस की शपथ दिलाई गयी।

No comments:

Post a Comment