Friday, November 29, 2019

70 सालों में संविधान को कांग्रेस ने ठीक से लागू नहीं किया

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। संविधान सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा बहराइच के तत्वधान में ग्राम बंजरिया में संविधान दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक हैदर गढ़ बैजनाथ रावत रहे इस मौके पर वक्ताओं ने संविधान के बारे में प्रकाश डाला। पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने कहा की कांग्रेस सरकारों ने 70 सालों में संविधान को ठीक से लागू नहीं किया जबकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को समझा और संविधान दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान 2 साल 11 महीने 8 दिन में लिखा वह संविधान आज तक बदला नहीं है समय-समय पर उसमें सुधार किया गया है भारत का संविधान सर्व समाज के हित में है उन्होंने लोगों से कहा कि  सभी को साक्षर बनाएं अपने अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें साक्षरता विकास की कुंजी है। इस मौके पर  सभा को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि युवा नेता पंकज जयसवाल, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगत राम सोनकर, विक्रम सिंह, चौधरी आदि ने संबोधित किया इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment