Monday, November 11, 2019

सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने वाले 77 गिरफ्तार

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/लखनऊ। अयोध्या विवाद में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से रविवार शाम तक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में उत्तर प्रदेश में करीब 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी ने बताया कि अयोध्या प्रकरण में सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को 22 मुकदमे दर्ज किए गए और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे और 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यानी 24 घंटों में ही 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

No comments:

Post a Comment