सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारानगर/बहराइच (उ0प्र0)। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल की सत्र 2019-20 की पेराई सत्र की शुरूआत पूजा अर्चना के बाद प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बलहा विधायक सरोज सोनकर और उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा सहित तमाम गणमान्य और मिलकर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर वर्मा जी ने तकनीकी उच्चीकरण प्लान्ट का भी लोकापर्ण किया। उन्होंने लोकापर्ण के मौके पर कहा कि तकनीकी उच्चीकरण से पेराई कार्य को गति मिलेगी। मिल महा प्रबन्धक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि उच्चीकरण प्लान्ट की लागत लगभग 10 करोड़ 70 लाख है।
आज पेराई सत्र के मौके पर गुलालपुरवा के रंगीलाल की बैलगाड़ी और मसूदनगर बस्थनवा के पन्ना लाल की गन्ने की ट्राली की तौल हुई सहकारिता मंत्री ने इन्हे बाल्टी और अंगवस्त्र भेट किया। चीनी मिल के शेयर होल्डर सुरेश शाह, दिनेश, मुस्तकीमत, ओमप्रकाश आदि को आरोप है कि मिल के किसी भी कार्यक्रम में नही बुलाया जाता है। कार्यक्रम के मौके पर आर0के0 सक्सेना, साधू शरण, योगेश प्रताप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment