कैलाश नाथ राना (कैलाश नाथ राना तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। हिंदू युवा वहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाशनाथ राना ने अयोध्या प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए बताया सर्वोच्च न्यायालय ने बहुप्रतीक्षित मामले का पटावरण करते हुए शनिवार को भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर विवाद खत्म कर दिया।अब केंद्र सरकार को जो जिम्मेदारी दी गयी उस पर अमल करते हुए जल्द ही एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।कोर्ट ने मुस्लिम भाइयों को संतुष्ट करते हुए मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन अयोध्या में देने का निर्णय स्वागत योग्य है।
हिन्दू मुस्लिम भाइयों को देश की अखंडता व एकता का परिचय देते हुए एक दूसरे के सहयोग से भव्य राममंदिर के निर्माण में सहयोग करना चाहिए।उन्होंने कहा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के साथ ही क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने की जरूरत है।


No comments:
Post a Comment