डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नगर के मोहल्ला तोपखाना में नबी की सीरत पर एक जलसे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग जलसे को सुनने के लिए आए । जलसे को खिताब करते हुए नानपारा के प्रसिद्ध मौलाना ज़फर कमाल ने कहा कि अल्लाह ने हर वह पहली चीज जोड़े के साथ अपनी कुदरत से बनाई है इसके बाद उसके बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ है। सबसे पहले दुनिया बनाने वाले अल्लाह और इसके बाद दुनिया बनाई गई उन्होंने दुनिया के मालिक की तारीफ करते हुए कहा कि अल्लाह ने ऐसा आकाश बनाया की लोग किसी भी साधन राकेट से जाएं परंतु इसका किनारा नहीं ढूंढ सकते ठीक इसी प्रकार समंदर को बनाया जिसकी गहराई नहीं मालूम कर सकते हैं अल्लाह ने अर्श बनाने के बाद उस पर कलमा लिखा है उन्होंने कहा कि हजरत आदम अलैहिस्सलाम सलाम और मां हवा को सबसे पहले बनाया गया यह पहले इंसान जन्नत में थे गलती करने पर इन्हें जन्नत से बाहर भेजा गया मौलाना ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब कुरान है इसमें 6666 आयते हैं।
यह किताब प्यारे नबी पर जिब्राइल अलैहिस्सलाम के जरिए नाजिल हुई और इस किताब की हिफाजत की जिम्मेदारी अल्लाह ने खुद ली है,जनसे को मौलाना अमानतुल्ला, मौलाना सालिम, मौलाना मसीहुद्दीन आदि ने खिताब किया और सभी ने हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नत पर चलने की लोगों से अपील की और बताया मुसलमान अमन परस्त है वह हर हाल में अमन चाहता है, और मुल्क में अमन कायम रहने के लिए दुआ की गई इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल मोहिद राजू ,डॉक्टर शकील अंसारी सैयद अब्दुल वली, अख्तर हुसैन जाफरी शान उल्ला खान शोएब सभासद, डॉ०अब्दुल खबीर मुन्ना, जावेद खान सुफियान खान,चांद खान शाहनवाज खान, अमीर खान, मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment