संदीप कुमार चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बैरागी पट्टी स्थित एक मस्जिद में इन्वर्टर की बैट्री फट जाने से विस्फोट हो गया। जिससे इलाके में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले जा जायजा लिया। जांच में पचा चला कि बैट्री फटने से विस्फोट हुआ है। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बतादें कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बैरागी में गांव के पश्चिम तरफ मस्जिद है। यहां प्रतिदिन नमाज अदा की जाती है। सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे नमाज अदा की जाने वाली जगह पर अचानक तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग था कि विस्फोट के समय मस्जिद में लोग नहीं थे। एसओ संजय सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी आला अफसरों को दी। जिसके बाद पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने लोगों के लोगों से जानकारी हासिल किया।
"जुमे के दिन होता ब्लास्ट तो हो सकता था बड़ा हादसा"
इलाके के लोगों का कहना था कि ये तो अच्छा हुआ कि हादसा सोमवार को हुआ अगर इंन्वर्टर ब्लास्ट शुक्रवार को होता तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। पास के लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया कि इस ब्लास्ट में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

No comments:
Post a Comment