सचिन यादव (NNI Coverage राज्य ब्यूरो)
मुंबई, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में सियासत के लिए जारी घमासान के बीच अब यह साफ हो गया है कि उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन में उनके नाम पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को कांग्रेस-एनसीपी की शिवसेना के साथ बैठक में मुख्यमंत्री के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर मुहर लगाई गई। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इस बात की जानकारी दी। उद्धव ठाकरे ने भी कहा, “अभी और बैठकें होंगी। शनिवार को तीनों दलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। बातचीत के बाद लोगों के सामने आएंगे। कई मुद्दों पर हमारे बीच सहमति बन गई है हालांकि हम किसी मुद्दे को टालना नहीं चाहते हैं। हम हर मुद्दे पर आम सहमति चाहते हैं।"

No comments:
Post a Comment