Sunday, November 24, 2019

सड़क दुर्घटना के बाद वाहन में घायल सवारियां छोड़ चालक फरार

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/बहराइच (उ0प्र0)। कैसरगंज में हादसे का केंद्र बने स्थल के निकट  डग्गामार वाहन क्वालिस ने अपाचे बाइक सवार को भीषण टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराइच न्यायालय में तैनात कर्मचारी ज्ञान सिंह गौतम अपने एक साथी के साथ अपनी अपाचे बाइक UP 40 AH 7340  से लखनऊ जा रहे थे, कैसरगंज मुख्यालय से आगे बढ़ने पर लगभग 6:30 बजे शाम को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र पवही के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे डग्गामार वाहन क्वालिस UP58 A 4905 ने अनियंत्रित होकर अपाचे वाहन को भीषड़ टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए। तेज टक्कर की आवाज सुनकर, दुर्घटना को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसी घटनाक्रम में क्वालिस सवार वाहन चालक घायल अवस्था में व अन्य बैठी हुई सवारियों के साथ क्वालिस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन पुलिस वह अपाचे को अपने कब्जे में लेकर पूरे घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment