Sunday, November 10, 2019

सरदार पटेल जयंती पर एसएसबी मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा , बहराइच (उ0प्र0)। एस0एस0बी0 मुख्यालय अगैय्या में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती बड़े धूम धाम से मनाई गयी। जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवश की शपथ दिलाने के साथ-साथ रन फार यूनिटी की दौड़ का आयोजन हुआ। एस0एस0बी0 मुख्यालय अगैय्या में 42वीं एवं 59 वाहिनी का संयुक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कमान्डेन्ट एस0के0 शर्मा, उिप्टी कमान्डेन्ट यू0पी0एस0 चैहान एवं विजेन्द्र कुमार, और शेखर बजाज सहित तमाम अधिकारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की चित्र पर माल्यार्पण किया उसके उपरान्त मौजूद कैडेटो एवं गणमान्य लोगो तथा बच्चो को राष्ट्रीय एकता दिवश के लेकर शपथ दिलाई। 
अधिकारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के स्वतन्त्रता सग्राम में किये गये बलिदान को याद दिलाया नानपारा, रूपईडीहा मार्ग पर अगैय्या चैराहा से बटालियन की गेट पर रन फार यूनिटी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें जनजागृति स्कूल के बच्चो से आसपास के तमाम ग्रामीण शामिल हुए इसी प्रकार मिथलेश नन्दनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय, अमीर हसन फारूकी डिग्री कालेज, श्री शंकर इण्टर कालेज,जे0पी0 गल्र्स इण्टर कालेज, राहत जनता इण्टर कालेज, सआदत इण्टर कालेज, सेन्ट पीटर इण्टर कालेज, जी0आई0टी0आई0 लखैय्या, प्राथमिक विद्यालय नानपारा सहित तमाम संस्थाओं में जयन्ती के साथ राष्ट्रीय एकता दिवश की शपथ दिलाई गयी।

No comments:

Post a Comment