Wednesday, November 6, 2019

उतरौला कोतवाली में पत्रकारों के साथ हुई एक अहम बैठक

अभिषेक पाण्डेय (NNI Coverage संवाददाता)
उतरौला (बलरामपुर) उ0प्र0। राम जन्म भूमि - बाबरी मस्जिद पर कोर्ट का फैसला आने के मद्देनजर समाज में आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए कोतवाली उतरौला मे उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ व सीओ मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में पत्रकार बंधुओं के साथ एक बैठक की गई।बैठक में पत्रकारों से विचार विमर्श कर सहयोग की अपील की।उपजिलाधिकारी ने कहा कि समाज और देश हर व्यक्ति के लिए सर्वोपरि होता है। 
समुदायों के बीच जब कटुता उत्पन्न होती है तो समाज और राष्ट्र को क्षति पहुंचती है समाज में पत्रकारों की भूमिका सबसे अहम है इसलिए इन्हें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद के संभावित फैसले का सभी समुदायों को स्वागत करते हुए सम्मान करना है। सीओ मनोज कुमार यादव ने कहा कि पत्रकार की लेखनी हमेशा सौहार्द और भाई चारे के लिए बढ़ी है अयोध्या फैसले के मद्देनजर पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्रभारी निरीक्षक डा0 उपेन्द्र नाथ राय ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा गांव गांव में मुनादी कराकर लोगों को किसी प्रकार की अफवाहों से बचने की जानकारी दी जा रही है तथा ऐसी किसी भी अनर्गल पोस्ट करने से बचने की हिदायत दी गई है जिससे किसी भी धर्म समुदाय को ठेस पहुंचे। अराजक तत्वों पर निगरानी रखनी है, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अजनबी व्यक्तियों के गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।

No comments:

Post a Comment