Saturday, November 2, 2019

देश भर में मनाया जा रहा छठ पर्व, पूर्वांचल में खास महत्व

श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage : GMC)
नई दिल्ली, भारत। आज छठ का पहला अर्घ्य सूर्य भगवान को दिया गया। छठ पर्व पर पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है। बता दें, छठ का पहला अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाता है। इस दौरान जल में दूध डालकर व्रती सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह अर्घ्य भगवान सूर्य की पत्नी प्रत्यूषा को दिया जाता है। छठ पूजा के दौरान सूर्य की उपासना करते हुए उन्हें अर्घ्य देने का विधान बताया गया है। पर क्या आप जानते हैं सूर्य को किस समय अर्घ्य देने का आखिर क्या मतलब होता है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं। 
सूर्य को किस समय अर्घ्य देने का होता है क्या मतलब-
-ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य को सुबह अर्घ्य देने से व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहता है। 
-वहीं दोपहर को सूर्य को अर्घ्य देने से समाज में व्यक्ति के पद, मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।
-वहीं ढलते सूर्य को शाम को अर्घ्य देने से जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

No comments:

Post a Comment