Sunday, November 17, 2019

गन्ना समिति के डायरेक्टर की बरेली के अस्पताल में डेंगू से मौत

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो) 
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। जनपद में डेंगू से मौतो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा आए दिन कहीं न कहीं डेंगू की चपेट में आकर लगातार लोगों की मौते हो रही है।

तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास निवासी हरिप्रसाद वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा 40 वर्षीय  पूरनपुर गन्ना समिति के डायरेक्टर एवं गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर प्रबन्ध समित के सदस्य की डेंगू से दीपमाला अस्पताल बरेली में बृहस्पतिवार रात 9 बजकर 40 मिनट पर मौत ही गई हरिप्रसाद वर्मा की सोमवार को गांव में तवियत बिडने लगी जिससे वह पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने पहुचे जहाँ जाँच में डेंगू पाया गया तभी शाम को पीलीभीत एस एस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लगभग 24 घंटे उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उनको बरेली दीपमाला हॉस्पिटल में रेफर कर दिया बरेली में 2 दिन इलाज चलने के बाद बृहस्पतिवार शाम 9:40 पर उनकी मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे चीख पुकार मच गई शब घर पहुचे ही घर मे कोहराम मच गया, मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है बड़े पुत्र दीपक मझली पुत्री कंचन छोटा पुत्र विपिन अनमैरिड के सर से पिता का साया उठ गया मृतक की पत्नी शांति देवी व बच्चों सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment