कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय हुकुम सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बहराइच के तत्वाधान में शासन की मंशा के अनुसार ईट राइट पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बहराइच अमरेश कुमार ने उपस्थित छात्रों, शिक्षक समुदाय व आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य को पाने के जरूरत के अंतर्गत मानव जीवन में उचित खानपान अति आवश्यक है, स्वच्छता के साथ लाभप्रद भोजन ग्रहण करने से मनुष्य अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ दीर्घायु होता है, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होने से मानव देश व समाज में अच्छे कार्यों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर देश व समाज के विकास में सहायक बनता है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैसरगंज अनंत स्वरूप ने जानकारी देते हुए कहा कि साफ सफाई से पकाए गए भोजन व भोजन से पूर्व हाथों को अच्छी तरह धुल कर भोजन ग्रहण करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है व बीमारियों से भी दूर रहता है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर बहराइच राघवेंद्र वर्मा ने कहा कि आधुनिक युग के खानपान में युवाओं व बच्चों के बीच फास्ट फूड खाने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है जो कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है ऐसे में अभिभावकों के द्वारा बच्चों को समझाने व स्वयं को फास्ट व जंक फूड ग्रहण करने से रोकने की उपाय करने से हम एक अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने बताया की भोजन के लिए बाजारों में मिलने वाली खाद्य वस्तुओं पर उनकी निर्माण व समापन तिथि को अवश्य देख कर लेना चाहिए, वह खुली हुई चीजों का हर हाल में देख परख कर ही उपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर डॉक्टर रामतेज, प्रधानाचार्य को सिंह इंटर कॉलेज तेज नारायण, प्रवक्ता ज्ञानचंद कनौजिया आदि ने भी संबोधित कर छात्र छात्राओं को ईट राइट जागरूकता कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए साफ सफाई से भोजन ग्रहण करने व अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी।
उक्त कार्यक्रम में प्रधान लिपिक आनंद कुमार सिंह, शिक्षक नीलेंद्र विक्रम सिंह, वी.पी.सिंह, कमलेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, भरतजी अवस्थी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं कर्मचारी व अन्य सामान उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment