प्रमोद ठठेर (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
शिवपुर, बहराइच (उ0प्र0)। नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के अन्तर्गत शिवपुर के नौरत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय मे पिरामल फाउंडेशन के आदर्श पाण्डेय ने प्राथमिक शिक्षा सुधार हेतु बालगुरु समिति का गठन किया। बाल गुरु समिति द्वारा चलाई जाने वाली सामुदायिक पाठशाला का उद्घाटन पिरामल फाउंडेशन के आदर्श पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया जिसके मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद व विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केन्द्र प्रशिक्षक दिवाकर श्रीवास्तव रहे।
मुख्य अतिथि ने गांधी फेलो आदर्श के बालगुरुओ को ब्लैकबोर्ड, चाक, डस्टर, कॉपी व पेन दिया। आदर्श पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीण अंचल में पढ़ रहे छात्रों में कुछ ही छात्रों के अभिवावक साक्षर हैं या शिक्षा के प्रति जागरूक हैं, ऐसे ही अभिवावकों के बच्चे उच्च शिक्षा अध्ययन कर पाते है, बहुत से ऐसे छात्र होते हैं जो प्राथमिक स्तर तक पढ़ने के बाद विद्यालय छोड़ देते हैं। इसका मुख्य कारण उचित मार्गदर्शन न मिलना और आत्मविश्वास में कमी होता है प्रायः छात्राओं के साथ यह देखने को मिलता है कि उनको माध्यमिक तक की शिक्षा देकर विद्यालय छोड़वा दिया जाता है जहां विवाह के लिए ठीक - ठाक परिवार मिल जाए यह मुख्य उद्देश्य होता है। इन सब समस्याओं के साथ ही गाँव मे सरकारी स्कूल के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की शिक्षा स्तर मे सुधार कैसे हो और माता पिता को शिक्षा के प्रति कैसे प्रेरित हो सके।
एक साथ दोनों समस्याओं को कैसे सुधार हो सके इसके लिए गाँधी फेलो आदर्श का गठन कर सामुदायिक पाठशाला नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू किया , जिसमे हमने माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को बाल गुरु के रूप मे चयनित किया है। जो सरकारी स्कूल मे प्राथमिक शिक्षा (1-8)प्राप्त कर रहे बच्चों को गाँव मे पढ़ाएंगे। एक ओर जहाँ प्राथमिक स्तर के SLO मे सुधार होगा तो वहीं दूसरी ओर माध्यमिक स्तर के छात्र बालगुरु के रूप मे चयनित छात्रों के अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास निखारेगा।
इस मौके पर संकुल प्रभारी गया प्रसाद,अनिल कनोजिया, शैलेन्द्र दीक्षित, जीत बहादुर, सुन्दरी देवी, डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप के सतीश बाजपेयी, गांधी फेलो के सूरज मौर्या, सन्ध्या मिश्रा, मोनी बाजपेयी, हर्षिता मिश्रा, सुमैया मिश्रा, सोनम मिश्रा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment