Thursday, November 14, 2019

पत्नी पर धारदार हथियार से हमलाकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच के थाना हजुरपुर अंतर्गत जैतापुर निवासी रामतीर्थ पुत्र कंधई के खिलाफ उसके पत्नी की माँ के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 377/2019 धारा 307 का मुकदमा पंजीकृत किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकी उर्फ नीलम पत्नी रामतीर्थ को आपसी झगड़े में आवेश के तहत पति रामतीर्थ ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी के ऊपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी घायल अवस्था मे पत्नी को बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जिसके संबंध में घायल की माँ नीलम पत्नी रामरक्षा निवासी बुधनपुरवा थाना रानीपुर ने थाने पर प्रार्थना दिया जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
            इसके संबंध में हजुरपुर इंस्पेक्टर सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी टीम में मुख्यरूप से एसआई कपिलदेव चौधरी,हेडकांस्टेबल अजय सिंह,रियाज अली,पन्ने लाल व महिला कांस्टेबल प्रियंका पाण्डेय शामिल रही।

No comments:

Post a Comment