Monday, November 4, 2019

"अयोध्या प्रकरण में कोर्ट के फैसले पर अमन चैन बरकरार रखना होगा"

कृष्णा वर्मा (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो) 
देवीपाटन मण्डल/बहराइच, उ0प्र0। आने वाले दिनों में इस मुल्क़ का सबसे बड़ा फैसला सुप्रीम कोर्ट से आने वाला है और हर किसी को इसका बेसब्री से इंतेज़ार है, ऐसे दौर और वक़्त में हमें ही आगे बढ़कर इस देश की इज़्ज़त, शान, एकता और मोहब्बत को बचानी है क्योंकि कुछ लोगों की वजह से हमें अपने देशवासियों से किसी भी सूरत में कोई शिकवा गिला नहीं होना चाहिए! फैसला जो भी आये हमें मंज़ूर करना है उक्त बातें मुस्लिम महासभा के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष/जिलाध्यक्ष बहराइच राशिद अली ने ज़िला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए श्री अली ने कहा कि मैं अपने शिक्षित साथियों अपने मुस्लिम भाइयों से गुजारिश करना चाहूंगा ख़ासकर उच्च तालीम हासिल कर रहे तमाम बड़ी यूनिवर्सिटी कॉलेजों के दोस्तों से  कि हम और आप सर सैय्यद के मतवाले हैं जिनको हिन्दू मुस्लिम एकता का मौजूदा दौर की सबसे बड़ी शख्सियत मानी जाती है, इसलिए हमारी और आपकी इस वक़्त सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है कि आगे बढ़कर इस मुल्क की एकता को मज़बूती से पकड़े रहना है, कोई भी अफवाह पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है बल्कि जो फैलाने की कोशिश करे उसे फौरन रोकिये और खबर की सही से पड़ताल करिये क्योंकि बहराइच हमेशा से एक गंगा जमुनी तहज़ीब का अलम्बरदार रहा है बहराइच में सय्यद सालार मसूद  ग़ाजी रह०अलैह के आस्ताने से आपसी मोहब्बत के पैगाम की हवा बहती है यहाँ के मेले में उर्स में हम मुस्लिमों के साथ ही सभी मज़हबों के लोग बराबरी से शिरकत करते है दूर दराज के सूबों से आते हैं यह मोहब्बत नहीं है तो और किया है कुछ असामाजिक तत्व आपसी तालमेल को बिगाड़ने में साजिश किया करते हैं मगर हमें ऐसे लोगों को बेनकाब करने के लिए काम करना है बहराइच में जहाँ एक तरफ ग़ाजी साहब वही दूसरी तरफ महाराजा सुहेलदेव जी आराम फरमा हैं बहराइच जनपद हमारा देश में गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल का बड़ा नमूना है।
हमें अपने जज़्बातों पर कंट्रोल करते हुए आम दिनों की तरह किसी को एहसास भी नहीं होने देना है कि ऐसा कुछ हुआ है क्योंकि इस फैसले पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं और हमें उनको इस मुल्क़ की एकता को दिखाना है और कोई ऐसी हरकत नहीं करनी है जिससे वह हमसब पर हँसे हमारी कौम ने हमेशा से इस देश के लिए अपनी क़ुरबानी दी है, यहाँ पर रहने वाले हर मज़हब के लोग पूरी दुनिया में मिसाल बने हैं और अपना लोहा मनवाया है, उसी मिसाल को आगे भी कायम रखना है! 
या खुदा इस मुल्क़ में अमन रखना..
मैं मुस्लिम हूँ, तू हिन्दू है, हैं दोनों इंसान,
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूँ, तू पढ़ ले कुरान,
अपने तो दिल में है दोस्त, बस एक ही अरमान,
एक ही थाली में खाना खाये सारा हिन्दुस्तान।।            
         इस आवश्यक बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर खान,मोहम्मद असलम महामंत्री,दस्तगीर अहमद मिडिया प्रभारी,अब्दुल मतीन,ज़िला महासचिव सहादत अली,रेहान अहमद विधानसभा नानपारा अध्यक्ष,सलाहुद्दीन खान ज़िला सचिव,फ़तेह मोहम्मद,सचिव शाकिर अंसारी,लतीफ़ अहमद अंसारी,फैज़ान जैदी नगर अध्यक्ष नानपारा,नसीम अहमद मंडल सचिव,डॉ मोहम्मद रफ़ी,एडवोकेट मुजीब हसन, मौलाना वक़ार अहमद,जकी अहमद ,तुफैल खान,मोहम्मद फैय्याज, आदि संग़ठन के पदाधिकारी मौजूद रहें ।

No comments:

Post a Comment