Thursday, November 14, 2019

बाल दिवस के रूप में मना चाचा नेहरू का जन्मदिन, लगे बालमेले

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल द्वारा नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके विचारों से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया गया। उन्होंने कहा कि आजादी आंदोलन तथा आज़ाद भारत के नवनिर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 
प्रवक्ता अरुण प्रकाश चौधरी ने नेहरू जी के समाजवाद एवं अन्य सिद्धांतों के बारे में बच्चों को अवगत कराया। सहायक अध्यापक रफीक अहमद सिद्दीकी ने इस अवसर पर बताया कि नेहरू जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। प्रवक्ता रामकृष्ण यादव ने कहा कि नेहरू जी अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे और उनकी सामाजिक समरसता संबंधी विचार समाज को आज भी देश को दिशा देते हैं। आज के दिन विद्यालय के बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया। मेले में बच्चों द्वारा स्वनिर्मित खाद्य पदार्थों तथा हस्त कला से संबंधित वस्तुओं का विक्रय किया गया ।बच्चों द्वारा हस्त निर्मित बधाई पत्र खिलौने तथा पेंटिंग मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में स्वच्छता से संबंधित जानकारी भी छात्रों द्वारा प्रदान की गई। इसके अलावा वजन मशीन, रक्तचाप एवं रक्त समूह के परीक्षण का भी स्टाल लगाया गया। 
मेले के दौरान बच्चों में रचनात्मकता एवं प्रबंधन का बेहतर समन्वय प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर जाहिद नईम, मोहम्मद शरीफ अंसारी ,शब्बीर अहमद, सोनू मिश्र ,मोहम्मद शमीम ,अल्ताफ हुसैन अंसारी, काजी इरशाद अहमद, इरफान अली, अब्दुल्लाह अंसारी, हरिओम अवस्थी, खालिद मुर्तुजा उस्मानी, संजय वर्मा एवं विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment