Wednesday, November 6, 2019

रामजन्म भूमि व बाबरी मस्जिद पर हुई आवश्यक प्रेसवार्ता

अभिषेक पाण्डेय (NNI Coverage संवाददाता)
उतरौला (बलरामपुर) उ0प्र0। स्थानीय कोतवाली गैसड़ी के प्रांगण मे राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद पर कोर्ट के आने वाले अन्तिम फैसले को लेकर आपसी मधुर सम्बन्ध कायम रखने व शान्ति का माहौल बरकरार रखने को लेकर स्थानीय पत्रकारो के साथ कोतवाल मानबेन्द्र पाठक ने प्रेसवार्ता कर अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र के गतविधियो पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। देश को चलाने मे मीडिया की अहम भूमिका है जिन्हे चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मौजूद पत्रकारों से अपील करते हुए यह भी कहा कि अराजकता फैलाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाय क्षेत्र मे शान्ति का माहौल कायम रखने के लिए मौजूद पत्रकार साथियों ने हरसम्भव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक मे रामपाल यादव, बब्बू प्रताप सिंह, मदनलाल जायसवाल व किशोर कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment