सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। सरस्वती विद्या मंदिर मै स्वर्गीय रतन लाल शर्मा की स्मृति में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नवनिर्मित सुलभ शौचालय का उद्घाटन पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा द्वारा किया गया। अध्यक्षता पूर्व सभासद छगनलाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी केशव पान्डेय ने किया। इस अवसर पूर्व विधायक ने स्वच्छ भारत अभियान पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित लोगों को नानपारा जिले की मांग में हाथ उठाकर संकल्प दिलाया। मालूम हो कि जेवीएस संस्था द्वारा वर्षों से नानपारा जिले की मांग की जा रही है अब सभी की आशाएं अपने विधायक और भाजपा सरकार पर टिकी हुई हैं विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, विद्यालय के अध्यक्ष अभय मद्धेशिया, अशोक कुमार जयसवाल ,प्राचार्य राम शंकर मिश्र, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार जयसवाल, रामविलास लोधी, अनिल पांडे, किसान यूनियन के नेता राजेंद्र मिश्रा, विद्यालय के उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा पिंटू शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment