सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारानगर,बहराइच (उ0प्र0)। आगामी ईद -ए-मिलादुन्नबी को लेकर तहसील नानपारा के मीटिंग हाल में एक बैठक का आयोजन क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें अंजुमन जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी और अन्य सहयोगी कमेटियों के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर बोलते हुए क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र ने कहा की विगत त्योहारों में सभी का सहयोग रहा है और परंपरागत शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न हुए है। ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व भी परंपरागत शांतिपूर्वक संपन्न कराना है उन्होंने कहा कि सभी लोग एक दूसरे का सम्मान करते रहें किसी भी तरह की सामाजिक द्वेष भावना ना रखें। उन्होंने कमेटी के लोगों से कहा की प्रशासन हर संभव सहयोग करने को तैयार है सभी लोग मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए।
बैठक को तहसीलदार नानपारा दिनेश कुमार सिंह, कोतवाल संतोष सिंह, अंजुमन जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी के मास्टर अख्तर हुसैन जाफरी, सैयद मंजूरउल हसन हाशमी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर नसरुद्दीन, रहमत अली हाशमी, डॉक्टर शकील अंसारी, शालू राजा ,मोहम्मद नदीम, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment