सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर नानपारा चेयरमैन अबदुल मोईद उर्फ राजू के आवास पर अंजुमन जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी नानपारा की एक बैठक अध्यक्ष मौलाना मोइनुद्दीन कादरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें हर साल की तरह इस साल भी परंपरागत रूप से ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व मनाए जाने और उसकी तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। कमेटी के लोगों को जिम्मेदारियां बांटी गई। इस मौके पर कमेटी के सेक्रेटरी अख्तर हुसैन जाफरी, चेयरमैन अब्दुल मोईद उर्फ राजू, हाजी शमीउल्ला खान, मंजूरुउल हसन हाशमी, डॉक्टर शकील अंसारी, मोहम्मद कलीम, सरफराज, राजा खान, समीर खान ,फराज ,सोनू , सालिम, जीशान खान, जुबेर अहमद आदि मौजूद थे।
"सीरत-उन-नबी व अज़मत-ए-सहाबा का आयोजन 31 अक्टूबर को संपन्न"। शहर नानपारा के मोहल्ला कल्लन खाँ पुरानी ईदगाह में आगामी 31 अक्टूबर गुरुवार को बाद नमाज इशा जलसा सीरत-उन-नबी एवं अजमत-ए -सहाबा का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए सीरत-उन-नबी कमेटी के हाजी मुजीब ने बताया कि इस जलसे को दारुल उलूम देवबंद के मौलाना मोo इरफान, महमूदाबाद के मौलाना मोo तौफीक के अलावा मौलाना जफर कमाल, मौलाना सलीम, मौलाना अमानुल्लाह वगैरह ने खिताब किया। जलसे में नबी की सीरत एवं सहाब-ए-इकराम की अजमत का बयान हुआ।

No comments:
Post a Comment