Thursday, November 14, 2019

महाविद्यालय प्रबंधक के निधन पर हुई शोक सभा, गम का माहौल

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मिथिलेश नंदनी रेशमा आरिफ स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानपारा के प्रबंधक गोकरन नाथ तिवारी की मृत्यु पर महाविद्यालय में बुधवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्गीय  तिवारी  के  चित्र पर माल्यार्पण कर शोक श्रद्धांजलि दी गई एवं 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
आयोजित शोक सभा में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा जनता इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दीनबंधु शुक्ला महाविद्यालय के प्राचार्य परमानंद  पांडे अध्यापिका डॉक्टर दरक्षा हसनैन, डॉक्टर नौशाद ,अनीता शुक्ला ,शहीद अहमद ,पवन कुमार वर्मा ,मनु गुप्ता ,नेहा गुप्ता, पति राम आर्य आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment